Jul 22, 2025

घर में कौन से 5 पौधे नहीं लगाना चाहिए? होते हैं अशुभ

Vivek Yadav

काफी लोग ऐसे हैं जो अपने घर में कई पौधे लगाते हैं। इससे घर को प्राकृतिक रूप तो मिलता ही साथ ही में ये हवा को भी शुद्ध रखते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे बेहद शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ। आइए जानते हैं किन पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार ये पौधे घर में दुर्भाग्य लाते हैं।

1- बोनसाई

काफी लोग अपने घरों में बोनसाई का पौधा लगाते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र में अशुभ बताया गया है। घर में इसे रखने से प्रगति के रास्ते बंद हो सकते हैं और साथ ही ये दुर्भाग्य का कारण बन सकता है।

2- कांटेदार पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार गुलाब को छोड़कर अन्य कांटेदार पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए।

3- इमली

इमली का पेड़ भी घर में नहीं लगाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार इसमें बुरी आत्माओं का वास होता है।

4- दूध वाले पत्ते

जिन पौधों के पत्तों और फूलों को काटने या तोड़ने पर दूध निकलता है ऐसे पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए। ये स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए अच्छे नहीं होते हैं।

5- सूखे पौधे

घर में सूखे और मुरझाये हुए पौधे नहीं रखने चाहिए। वास्तु के अनुसार इन्हें अशुभ माना जाता है।

पुराने पैटर्न को कहें अलविदा, ट्राय करें यूनिक मेहंदी डिजाइन और पाएं खास लुक