Apr 07, 2025

मोटापा कम करने के लिए Blue Zones के लोग अपनाते हैं ये 5 आदतें,जीते हैं 100 साल

Shahina Noor

Blue Zones में कौन से देश शामिल हैं?

ब्लू जोन में जापान, इटली,कोस्टा रिका, ग्रीस और इंडोनेशिया शामिल है।

ब्लू जोन के लोग पतले क्यों होते हैं?

ब्लू जोन के लोग डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करके जिंदगी भर पतले रहते हैं।

संतुलित आहार का करते हैं सेवन

ब्लू जोन के लोग आम तौर पर ताजे फल, सब्जियां, समुद्री भोजन और कम कैलोरी वाला अनाज जैसे चावल, सोया और मक्का का सेवन करते हैं।

खाना 80% ही खाते हैं

ब्लू जोन के लोग अपने पेट को 80% तक ही भरते हैं। इस आदत से वे ओवरईटिंग से बचते हैं जो वजन बढ़ने का मुख्य कारण होता है।

बॉडी रखते हैं एक्टिव

ब्लू जोन के लोग बॉडी को एक्टिव रखते हैं। ज्यादा से ज्यादा पैदल चलते हैं,साइकिल चलाते हैं और एक्सरसाइज करते हैं।

कुदरत की पनाह में लेते हैं सहारा

मानसिक तनाव को कम करने के लिए ब्लू जोन के लोग ध्यान, सामाजिक जुड़ाव और प्राकृतिक वातावरण में समय बिताते हैं।

समय पर खाते हैं और सोते हैं

ब्लू जोन के लोग समय पर खाना खाते हैं और समय पर सोते हैं। पर्याप्त नींद और समय से पहले भोजन करने से शरीर की ऊर्जा का सही उपयोग होता है और वजन कंट्रोल रहता है।

इन लोगों को भूल कर भी नहीं पीना चाहिए बेल का शरबत