जायफल में कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। इससे कैलोरी काफी तेजी से बर्न होती है।
जायफल का सेवन करने से पेट देर तक भरा महसूस होता है। ऐसे में बार-बार खाने से बचा जा सकता है।
यह पाचन तंत्र को बेहतर करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है, जो वजन घटाने में सहायक है।
जायफल लीवर और किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करता है, जिससे शरीर से हानिकारक तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं।
अच्छी नींद वजन घटाने के लिए जरूरी है। जायफल के सेवन से दिमाग शांत होता है, जिससे नींद अच्छी आती है।
इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिसके कारण शरीर में सूजन कम होती है।
मानसिक तनाव वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है। जायफल का सेवन मूड बेहतर करता है और स्ट्रेस कम करता है।
आप जायफल को रात में दूध के साथ सेवन कर सकते हैं। एक गिलास पानी में आप एक चौथाई चम्मच जायफल पाउडर मिलाकर पी सकते हैं।