Apr 14, 2025

बहुत अनलकी होते हैं ये प्लांट्स, घर में भूलकर भी न लगाएं इन्हें, वरना आ सकती है तरक्की में रुकावट

Archana Keshri

हर कोई चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। इसके लिए लोग अपने घरों को हरे-भरे पौधों से सजाते हैं, ताकि वातावरण शुद्ध और सकारात्मक बना रहे।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिन्हें घर में लगाना वास्तु शास्त्र के अनुसार अशुभ माना जाता है? इन पौधों से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और दरिद्रता तक दस्तक दे सकती है।

आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में जिन्हें भूलकर भी अपने घर में नहीं लगाना चाहिए।

मेहंदी का पौधा

मेहंदी को भारतीय परंपरा में शुभ माना जाता है और खासतौर पर शादी-ब्याह जैसे मांगलिक कार्यों में इसका उपयोग होता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर के भीतर लगाना शुभ नहीं होता। यह पौधा घर के वातावरण में रुकावट पैदा कर सकता है और नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।

सूखे या मुरझाए हुए पौधे

अगर आपके घर में कोई पौधा सूख गया है या लगातार मुरझा रहा है तो उसे तुरंत घर से हटा दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे पौधे घर में नकारात्मकता फैलाते हैं और यह इस बात का संकेत होते हैं कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुक गया है।

कैक्टस (कांटेदार पौधे)

कैक्टस देखने में जरूर खूबसूरत होते हैं लेकिन इनके कांटे वास्तु शास्त्र में कलह, विवाद और तनाव का प्रतीक माने जाते हैं। ये घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और पारिवारिक संबंधों में दरार ला सकते हैं। इसलिए इन पौधों को घर के भीतर लगाने से बचना चाहिए।

बोनसाई पौधे

बोनसाई पौधे छोटे और आकर्षक दिखते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ये पौधे घर के विकास में बाधा डालते हैं। ये प्रतीक होते हैं रुकावट और सीमित प्रगति का। इन्हें घर में लगाने से परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक सकती है और आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ सकता है।

रोज खाते हैं भीगे बादाम तो इसके नुकसान भी जान लीजिए