Aug 08, 2025

रक्षाबंधन पर बहन को भूलकर भी न दें ये पांच गिफ्ट, माना जाता है अशुभ

Vivek Yadav

रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक है। बहन इस दिन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसके स्वस्थ जीवन की मंगलकामना करती है।

भाई अपनी बहन की रक्षा के लिए संकल्प लेता है। रक्षाबंधन के मौके पर भाई अपनी बहन को गिफ्ट भी देते हैं।

लेकिन इस दिन बहन को भूलकर भी कुछ उपहार नहीं देने चाहिए। इन्हें अशुभ माना जाता है।

आईना

रक्षाबंधन के मौके पर बहन को आईना या शीशा भी उपहार में नहीं देना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार इसे गिफ्ट में देने से घर में कलह-क्लेश शुरू हो सकता है।

घड़ी

रक्षाबंधन बहन को उपहार के रूप में घड़ी देना भी अशुभ बताया गया है। दरअसल, घड़ी से व्यक्ति का अच्छा और बुरा समय जुड़ा होता है।

काले रंग का गिफ्ट

रक्षाबंधन के मौके पर बहन को काले रंग का उपहार नहीं देना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काला रंग किसी के भी जीवन में नकारात्मकता लेकर आता है।

चमड़े की चीजें

रक्षाबंधन पर बहनों को चमड़े की भी चीजों नहीं देनी चाहिए। इसका संबंध शनि देव से होता है जिसके चलते उनके जीवन में कई सारी परेशानियां आ सकती हैं।

जूते-चप्पल

जूते-चप्पल भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए। इसका संबंध भी शनि देव से होता है जिससे उनके जीवन पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।

रक्षाबंधन पर खास अंदाज में यहां से चुनकर दें भाई-बहन को बधाई