May 23, 2025

घर में आती है नकारात्मकता और होने लगती है कलह, भूलकर भी न लगाएं ये तुलसी का पौधा

Vivek Yadav

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है। धार्मिक अनुष्ठानों में तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल होता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी का पौधा जहां होता है वहां पर सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

वहीं, आयुर्वेद में तुलसी को एक चमत्कारी पौधा बताया गया है और इसका इस्तेमाल सदियों से कई रोगों में होते आ रहा है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर दिन तुलसी के पौधे को जल चढ़ाकर दीपक अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं।

नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक

लेकिन एक ऐसा तुलसी का पौधा है जिसे घर में नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।

ये है वो पौधा

शास्त्रों के अनुसार, वन तुलसी का पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही कई परेशानियां भी आती हैं।

घर में होने लगती है कलह

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में वन तुलसी के लगाने से पारिवारिक कलह बढ़ जाती है।

कुंडली पर भी पड़ता है असर

ये भी मान्यता है कि वन तुलसी को घर में लगाने से वास्तु दोष होता है। कुंडली में राहु की दशा भी बिगड़ सकती हैं।

कौन सी तुलसी का पौधा लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रामा और श्यामा दोनों ही तुलसी लगाना शुभ होता है। हालांकि, इन दोनों में से किसी एक को ही लगाना चाहिए।

ज्यादा सोचने की आदत से कैसे छुड़ाएं पीछा?