May 07, 2025

जीवन में आई हर तकलीफ में साथ देंगे नीम करोली बाबा के ये 9 अनमोल विचार

Vivek Yadav

20वीं सदी के महान संतों में से एक नीम करोली बाबा को काफी लोग हनुमान जी का अवतार मानते हैं।

अगर उनकी कही गई बातें को लोग अपने असल जीवन में उतार लें तो कई सारी परेशानियों को आसानी से हल कर सकते हैं।

आइए जानते हैं उनके 9 अनमोल विचार:

1.

सब कुछ ईश्वर के हाथ में है। जो कुछ होता है, उसके पीछे भगवान की मर्जी होती है।

2.

सबकी सेवा करे, सबसे प्रेम करो, भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखो और सच का मार्ग कभी मत छोड़ो

3.

इंसान 100 साल की योजना बना सकता है लेकिन अगले पल होने वाली घटना से अज्ञात है। इसलिए ईर्ष्या, छल और कपट कभी मत रखो।

4.

यदि तुम सच्चे प्रेम को समझ लो, तो तुम्हें भगवान को समझने की आवश्यकता नहीं है। भगवान स्वयं प्रेम में उपस्थित हैं।

5.

अपने आप को ईश्वर के चरणों में समर्पित करो। वही सब कुछ संभाल लेगा।

6.

जब किसी दर्द-तकलीफ में होते हैं या जीवन के सबसे कठिन समय से गुजर रहे होते हैं, तब आप जीवन की सच्चाई को देखते-समझते हैं।

7.

जब आप किसी के दाह संस्कार या अंतिम संस्कार में जाते हैं, तब भी आपका सामना जीवन के परम सत्य से होता है।

8.

ईर्ष्या का त्याग कर लोगों को क्षमा करने वाला व्यक्ति महान होता है। यह भाव हर किसी को अपने अंदर रखना चाहिए।

9.

दूसरों की सेवा करो, और यह समझो कि तुम भगवान की सेवा कर रहे हो। यही सच्ची भक्ति है।

गर्मी में खाने के बाद कौन से फल खाएं और किन से परहेज करें, देखिए लिस्ट