Jul 07, 2025
नीम करोली बाबा को लोग हनुमान जी का अवतार मानते हैं। उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित उनके आश्रम कैंची धाम में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
नीम करोली बाबा के भक्तों की कमी नहीं है। भक्त उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर तमाम परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं।
बाबा के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में हर व्यक्ति को दो काम जरूर करने चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर हो सकती है।
ब्रह्म मुहूर्त का हिंदू धर्म में बेहद ही खास महत्व है। नीम करोली बाबा के अनुसार इस समय पूरे ब्राह्मांड की ऊर्जा धरती पर पड़ती है जिसके चलते यह समय बहुत ही दिव्य होता है।
हिंदू धर्म में सुबह 4 बजे से करीब साढ़े पांच बजे तक समय ब्रह्म मुहूर्त का माना गया है। इसे देवी-देवताओं का भी समय माना जाता है।
नीम करोली बाबा के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त के दौरान ध्यान में बैठकर अपने मन की आवाज सुनें और उसका अनुभव करें।
इसके बाद अपनी हथेली के अग्र भाग को देखें। मान्यता है हथेली के इस हिस्से में धन की देवी मां लक्ष्मी वास करती हैं।
नियमित रूप से ब्रह्म मुहूर्त में इस उपाय के करने से जीवन में सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और धन वैभव की प्राप्ति होती है।
इसके साथ ही हर रोज ऐसा करने से घर से दरिद्रता दूर रहती है।
नीम करोली बाबा के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के बाद अपने ईष्ट देव को याद करें और उनके पास एक दीपक जलाएं। इसके बाद अपनी परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें।
ऐसा करने से बहुत जल्द ही जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ना शुरू हो जाएगा।
खाना खाने के तुरंत बाद भूलकर भी न पिएं पानी, जानें वजह