Jul 07, 2025

खाना खाने के तुरंत बाद भूलकर भी न पिएं पानी, जानें वजह

pushpendra kumar

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना पाचन क्रिया के लिए सही नहीं है। इससे पाचक एंजाइम कमजोर हो जाते हैं।

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट में गैस बनने लगती है। इससे पेट भारी लग सकता है।

जब खाना ठीक से नहीं पचता तो शरीर में फैट जमा होना शुरू हो जाता है। इसका नतीजा यह होता है कि आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है।

अगर पाचन सही नहीं होगा तो शरीर को खाने से मिलने वाले जरूरी न्यूट्रिएंट्स का पूरा फायदा नहीं मिल पाएगा।

खाने के बाद तुरंत पानी पीने से शरीर का तापमान असंतुलित होता है और इससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है।

खाना खाने के करीब 30 मिनट बाद पानी पीना चाहिए।

ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

चाणक्य नीति से सीखें पेरेंटिंग, ऐसे माता-पिता बच्चों के शत्रु समान होते हैं