Jul 09, 2025

गुरु पूर्णिमा के दिन कौन-कौन से काम जरूर करने चाहिए?

Vivek Yadav

गुरु पूर्णिमा का दिन गुरुओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्ति करने का पर्व है।

इस दिन, शिष्य अपने गुरुओं की पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन कौन से काम जरूर करना चाहिए।

कितने बजे स्नान करें

गुरु पूर्णिमा के दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर पवित्र नदी में स्नान करें। या फिर जल में गंगाजल मिलाकर शुद्धि करना चाहिए।

किसकी करें पूजा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन अपने आध्यात्मिक या सांसारिक गुरु, माता-पिता अथवा शिक्षक को फूल, फल, वस्त्र व दक्षिण अर्पित कर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।

क्या पढ़ें

गुरु पूर्णिमा के दिन गीता, वेदव्यास स्तुति या अन्य गुरु स्तोत्रों का पाठ करना शुभ माना जाता है।

क्या दान करना चाहिए

गुरु पूर्णिमा के दिन दान करना काफी फलदायी माना जाता है। इस दिन अन्न, वस्त्र और शिक्षा सामग्री ब्रह्मणों या जरूरमंदों को दान करना चाहिए।

ध्यान लगाने का लाभ

गुरु पूर्णिमा के दिन कुछ देर ध्यान जरूर लगाना चाहिए। इस दिन आत्मचिंतन, साधना और मौन रहने से मानसिक शुद्धि और गुरु-कृपा प्राप्त हो सकती है।

सेहत के लिए कितना फायदेमंद है रोज साइकिल चलाना?