Jul 28, 2025

कहीं कुश्ती तो कहीं पर खो-खो, ये हैं नाग पंचमी के मशहूर खेल

Vivek Yadav

भारत में नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाती और शिवालय में जाकर लोग शिवलिंग की पूजा के साथ ही अभिषेक भी करते हैं।

कई जगहों पर लोग नाग पंचमी का दिन बेहद ही खास अंदाज में मनाते हैं।

जहां एक ओर पूजा-पाठ की जाती है तो वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में खेल के जरिए भी इस त्योहार को मनाया जाता है।

कुश्ती

कई जगहों पर नाग पंचमी के दिन अखाड़ों का सजाया जाता है और कुश्ती आयोजित की जाती है।

नागपंचमी के मौके पर आयोजित की जाने वाली कुश्ती मैट पर नहीं बल्कि अखाड़े (मिट्टी) पर होती है। कई जगहों पर दंगल भी कराया जाता है।

खो-खो

इस अवसर पर कई जगहों पर खो-खो भी खेला जाता है।

कबड्डी

उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में खासकर गांव में नागपंचमी के दिन कबड्डी का भी आयोजन किया जाता है।

ऊंची कूद और लंबी कूद

इसके साथ ही इस मौके पर ऊंची कूद और लंबी कूद जैसे भी खेलों का आयोजन किया जाता है।

गदा और जोरी फेरना

वाराणसी जैसे शहरों में नाग पंचमी के अवसर पर गदा और जोरी फेरने के परंपरी काफी पुराने समय से ही चलते आ रही है। इस दौरान लोग 100 किलो से भी अधिक का गदा फेरते हैं।

दही और योगर्ट, सेहत के लिए क्या है बेहतर? जानिए