May 14, 2025
इस पृथ्वी पर जो भी आया है उसका जाना यानी मृत्यु तय है। अगर इस दुनिया का कोई सबसे बड़ा सत्य है तो मृत्यु ही है।
शिव पुराण के अनुसार मृत्यु आने से पहले शरीर में कुछ संकेत दिखने लगते हैं।
मृत्यु आने से पहले हर इंसान के जीवन में कुछ विचित्र घटनाएं होने लगती हैं। हालांकि, ये इतने सूक्ष्म होते हैं कि उस पर लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं।
शास्त्रों में बताया गया है कि, मृत्यु से पहले कौन-कौन से 5 संकेत दिखते हैं।
पुराणों के अनुसार मृत्यु का समय जब नजदीक आता है तो सबसे पहले नाभि चक्र में गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। नाभि चक्र (मणिपुर ध्यान चक्र) टूटने लगता है।
शिव पुराण में बताया गया है कि मृत्यु से कुछ महीने पहले आंख, मुंह, जीभ, कान और नाक पत्थर जैसे महसूस होने लगते हैं।
शिव पुराण में यह भी बताया गया है कि अगर किसी मनुष्य का शरीर नीला या पीला पड़ जाए या फिर शरीर पर ढेर सारे लाल निशान नजर आने लगे तो ये भी उसकी मृत्यु की ओर इशारा करता है।
मनुष्य की परछाई हमेशा साथ चलती है। लेकिन समुद्रशास्त्र के अनुसार जब आत्मा शरीर छोड़कर जाने की तैयारी करने लगती है तो इंसान की परछाई भी साथ छोड़ देती है।
शास्त्रों के अनुसार, मृत्यु से कुछ समय पूर्व मनुष्य को ध्रुव तारा, चंद्रमा या सूर्य दिखाना बंद हो जाता है और रात में इंद्रधनुष दिखाई देने लगता है।
सोलो ट्रैवलर्स की पहली पसंद बनीं ये 7 नई जगहें