May 28, 2025

आम खाने का सही समय क्या है? 90% लोग करते हैं ये गलती

SONU GUPTA

आम एक स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर फल है, लेकिन इसे सही समय और सही तरीके से खाना बहुत जरूरी है। अगर आप इसे गलत समय पर खा रहे हैं, तो इससे फायदे के बजाय नुकसान भी हो सकता है।

कब खाएं आम?

आम को दोपहर के समय खाना सबसे अच्छा होता है। आप लंच के बाद इसे खा सकते हैं। इस समय पाचन शक्ति मजबूत होती है।

वर्कआउट के बाद

एक्सरसाइज के बाद शरीर को ऊर्जा चाहिए होती है। ऐसे में आम एक अच्छा नेचुरल कार्बोहाइड्रेट स्रोत हो सकता है।

कब न खाएं आम

आम को सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इससे पेट में एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है।

रात को खाने से बचें

रात के समय आम खाने से वजन बढ़ने का खतरा रहता है। दरअसल, इस समय मेटाबॉलिज्म धीमा होता है और आम की शुगर फैट में बदल सकती है।

दूध के साथ न खाएं आम

आम के साथ दूध नहीं खाना चाहिए। अगर आप आमरस या मिल्कशेक बना रहे हैं, तो दोनों को संतुलित मात्रा में प्रयोग करें।

बहुत अधिक आम न खाएं

आम को अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए। अगर ज्यादा मात्रा में खा रहे हैं, तो इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है।

कई लोग आम को फ्रिज में स्टोर करते हैं और तुरंत निकालकर खा लेते हैं। ऐसे में ठंडे आम को खाने से बचना चाहिए। इससे सर्दी-जुकाम हो सकता है।

बाजार में धड़ले से नकली खरबूजे की हो रही है बिक्री! घर पर ऐसे करें असली-नकली की पहचान