Apr 07, 2025
90 के दशक से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली माधुरी आज भी बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। उनकी चमकती स्किन को देखकर अक्सर उनके प्रशंसक यही सोचते हैं कि वो बहुत महंगे प्रोडक्ट यूज करती होंगी।
माधुरी ने अपनी चमकती स्किन का राज खोलते हुए बताया कि वो बेहद सस्ती चीजों से तैयार टोनर का इस्तेमाल करती हैं। नेचुरल चीजों से तैयार टोनर को माधुरी रोजाना अपने चेहरे पर लगाती हैं।
माधुरी अपने चेहरे पर गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार टोनर लगाती हैं। इससे उन्हें गुलाबी और चमकती स्किन मिलती है।
टोनर बनाने के लिए सबसे पहले ताजे गुलाब की पंखुड़ियां लें। इसमें डिस्टिल वॉटर मिलाएं। इसे करीब 5 मिनट उबालें। इसके बाद छान लें। तैयार टोनर को एक स्प्रे बोतल में भरकर रख लें।
इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले टोनर को उंगलियों से टैप करके चेहरे पर लगाएं। इसे आप स्प्रे बोटल या कॉटन पैड से भी फेस पर अप्लाई कर सकती हैं।
टोनर लगाने से स्किन का पीचए लेवल संतुलित रहता है। चेहरे पर चमक आती है। गर्म मौसम में स्किन पर होने वाली जलन, लालिमा या सूजन जैसी दिक्कतें दूर हो जाती हैं।
माधुरी कई बार मेकअप हटाने के लिए भी इस टोनर का इस्तेमाल करती हैं। इतना ही नहीं फेस वॉश करने के बाद वो इसे दोबारा भी चेहरे पर लगा लेती हैं। कभी इसके बजाए माइसेलर वॉटर से चेहरे की गंदगी साफ करती हैं।
टोनर लगाने के बाद माधुरी अपने चेहरे पर विटामिन सी सीरम लगाती हैं। इसके बाद मॉइश्चराइजर और आईक्रीम लगाती हैं। होंठों पर लिप बाम लगाती हैं।
कैसे पड़ा बेगूसराय का नाम, प्राचीन काल में लोग क्या बुलाते थे?