देश के मशहूर कवियों और शायरों में से एक कुमार विश्वास ने बताया है कि जीवन में सबसे जरूरी क्या है।
छात्रों के लिए कुमार विश्वास कहते हैं कि, चुनौती भगवान का सबसे सुंदर बेटा-बेटी है।
ए.पी.जे. अब्दुल कलाम NDA की परिक्षा में फेल हो गए थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज दुनिया उन्हें मिसाइल मैन के नाम से जानती है।
इसलिए कभी फेल होने पर हार न मानें। अपने लक्ष्य के लिए आगे की रणनीति तैयार करें।
कोई भी लक्ष्य जीवन से बड़ा नहीं है। सबसे बड़ी चीज खुद की जिंदगी है।
मेहनत में कमी नहीं करनी है। आज नहीं तो कल कहीं न कहीं अच्छे जगह पर सेलेक्ट हो ही जाएंगे।
जीवन में सबसे जरूरी है खुश रहना। दरअसल, एक दिन कुमार विश्वास ने अपनी बेटी से पूछा कि वो क्या करना चाहती हैं। उनकी बेटी ने जवाब दिया कि वो खुश रहना चाहती हैं।
सबसे पहला काम है अच्छा मनुष्य बनना, अच्छा समाज का व्यक्ति बनना और अच्छा नागरिक बनना।