खरगोश 10-12 साल तक जीवित रह सकते हैं, ऐसे में उन्हें पालना एक लंबे समय की जिम्मेदारी हो सकती है।
खरगोश भले ही छोटे से हों पर उन्हें खुश रहने के लिए खुले जगह की जरूरत है, जिसमें वो रोजाना खेलकूद सकें।
खरगोश को पाचन और दांत संबंधी समस्याएं आसानी हो जाती हैं, ऐसे में आपको अक्सर पशु चिकित्सक के पास जाना पड़ा सकता है।
खरगोश को साथी चाहिए होता है। या तो उसे एक और खरगोश के साथ रखें या आप खुद उसके साथ खेलें। उसे अपना टाइम दें।
खरगोश को सही खाना देना जरूरी है। घास, ताजी सब्जी उनके लिए सबसे अच्छा खाना है। उन्हें मीठे और प्रोसेस्ड खाना देने से बचें।
समय के साथ उन्हें टॉयलेट ट्रेनिंग दी जा सकती है। उन्हें एक साफ डब्बा दें, जिसमें वो एक्सक्रीट कर सकें।
खरगोश को वैसे खिलौने चाहिए होते हैं, जिन्हें वो चबा सकें। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके दांत लगातार बढ़ते रहते हैं।
खरगोश को गर्मी बर्दाश्त नहीं होती। ऐसे में उन्हें ठंडे और हवादार कमरे में रखना ही सही है। खासकर गर्मियों में।
खरगोश छोटे बच्चे के लिए सेफ पेट नहीं है। वो काफी नाजुक होते हैं और अगर सही से हैंडल ना किया जाए तो उन्हें चोट लग सकती है।
खरगोश को संभालने के लिए समय और पेशेंस की जरूरत होती है। अगर एक बार अपसे उनकी बॉन्डिंग बन गई तो वो अपने बेस्ट फ्रेंड हो सकते हैं। हालांकि, उन्हें पालने में अधिक खर्च आता है।