May 22, 2025
खजूर एक ऐसा सुपरफूड है जिसमें ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को कई सारी लाभ मिलते हैं।
लेकिन खजूर को भिगोकर खाने से इसका लाभ और भी अधिक बढ़ जाता है।
आइए जानते हैं एक महीने तक रोज 4 भीगे खजूर के सेवन से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।
खजूर में नेचुरल शुगर पाया जाता है जिसमें ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज शामिल हैं। ये शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। नियमित भीगे हुए खजूर के सेवन से बॉडी दिनभर ऊर्जावान रहती है।
फाइबर से भरपूर खजूर के सेवन से पाचन सही ढंग से काम करता है। साथ की कब्ज की समस्या दूर हो सकती है और आंतों की सफाई भी हो सकती है।
अगर एक महीने तक भीगे हुए खजूर का सेवन कर लेते हैं तो ये कमजोर हड्डियों को मजबूत बना सकता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे हड्डियों के लिए जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही जोड़ों की दर्द से भी राहत मिल सकता है।
आयरन की कमी होने पर एनीमिया की समस्या होती है और खजूर में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिसके सेवन से हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है।
पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स हार्ट के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होते हैं जो खजूर में अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
विटामिन बी6,ए, के और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर खजूर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।
जिन लोगों का वजन कम है उन्हें खजूर का नियमित सेवन करना चाहिए। इसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट्स अच्छी मात्रा में होती है जो वजन बढ़ाने के साथ ही मसल्स को भी मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
खजूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। साथ ही बालों को भी मजबूती मिलती है।
नेचुरल शुगर और ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड मानसिक तनाव को कम करने और मूड को बेहतर बनाता है। ये तत्व खजूर में अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
कहां मिला दुनिया का सबसे बड़ा सांप? दो मंजिला मकान के बराबर लंबाई, वजन देख वैज्ञानिक भी हैरान