May 22, 2025
पूरी दुनिया में सांपों की करीब 3,971 प्रजातियां पाई जाती हैं और इनमें से करीब 600 प्रजातियां जहरीली होती हैं।
दुनिया का सबसे विशालकाय सांप 'एनाकोंडा' को माना जाता है। इसके ऊपर फिल्में भी बन चुकी हैं।
वैज्ञानिकों ने अमेजन के घने जंगलों में एक नई खोज की है। 'नॉर्थर्न ग्रीन एनाकोंडा' नाम का एक नया सांप ढूंढा है जिसका वजन और लंबाई जान हर कोई हैरान रह जाएगा।
दुनिया के सबसे बड़े सांप की लंबाई करीब दो मंजिला मकान के बराबर है। एक सामान्य दो मंजिला मकान की ऊंचाई लगभग 20 से 25 फीट के बीच होती है। लेकिन ये साफ इससे थोड़ा बड़ा है।
इससे पहले 'ग्रीन एनाकोंडा' को दुनिया का सबसे बड़ा सांप माना जाता था लेकिन ये नई खोज उससे भी बड़ी है।
जो नया नॉर्थन ग्रीन एनाकोंडा सांप ढूंढा गया है वो 26 फीट लंबा है।
इसका वजन 500 किलोग्राम है जो अब तक का सबसे वजनी और बड़ा सांप है।
नॉर्थन ग्रीन एनाकोंडा की खोज वैज्ञानिकों ने वाओरानी आदिवासी लोगों के साथ मिलकर की है। नेशनल जियोग्राफिक की डिज्नी प्लस सीरीज पोल टू के दौरान इक्वाडोर के बाइहुएरी वाओरानी टेरिटरी में इस सांप को देखा गया।
डायवर्सिटी जर्नल में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि नॉर्दन ग्रीन एनाकोंडा और साउथर्न ग्रीन एनाकोंडा में 5.5 प्रतिशत जेनेटिक अंतर है। यह अंतर एक करोड़ साल पहले हुआ था और यह अंतर इंसान और चिंपैंजी के अंतर दो प्रतिशत से भी ज्यादा है।
अमेजन का घना जंगल अब भी कई रहस्यों से भरा हुआ है और यह इस नई खोज से साबित हो गया है।
एलोवेरा से बनाएं नेचुरल प्लांट फर्टिलाइजर