May 15, 2025

आम पका है या कच्चा? जानिए बिना काटे पहचानने की ट्रिक

pushpendra kumar

गर्मियों के सीजन में ज्यादातर लोगों को आम खाना पसंद होता है। यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

जब भी हम बाजार में आम खरीदने के लिए जाते हैं तो हमारे मन में एक ही सवाल आता है कि आम पका हुआ है या नहीं। इसके लिए आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं।

पका हुआ आम हल्का नरम होता है। अगर आप आम को धीरे से दबाते हैं और वह थोड़ा सा दब जाए, तो वह पका हुआ हो सकता है।

अगर आम के डंठल से हल्का सा रस या नमी दिखाई दे, तो यह इस बात का संकेत है कि आम पक चुका है और अंदर से रसदार है।

हर किस्म के आम का रंग अलग होता है, लेकिन ज्यादातर आम जब पकते हैं तो उनका रंग थोड़ा पीला या नारंगी हो जाता है।

पका हुआ आम आमतौर पर थोड़ा भारी महसूस होता है, क्योंकि उसमें रस ज्यादा होता है। अगर आम उठाने पर भारी लगे तो यह एक अच्छा संकेत है।

कुछ किस्मों के आमों की सतह जब हल्की झुर्रियों वाली हो जाती है, तब वे ज्यादा मीठे और अच्छे से पके होते हैं। खासतौर पर दशहरी और चौसा आमों में ये देखा जाता है।

कई बार आमों को केमिकल से पकाया जाता है। यह ऊपर से तो एकदम पीले होते हैं और अंदर से कच्चे होते हैं।

रोज सुबह उठते ही खा लें 1 कटोरी भीगे हुए चने, सेहत को मिलेंगे 7 कमाल के फायदे