Jul 28, 2025

क्या सेहत के लिए सही है घी वाली कॉफी पीना, क्या है इसके फायदे?

Vivek Yadav

घी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद बताया गया है। इसके साथ ही आयुर्वेद इसका इस्तेमाल कई बीमारियों में सदियों से करता आ रहा है।

लेकिन पिछले कुछ समय से घी वाली कॉफी चलन में है। ऐसे में आइए जानते हैं ये सेहत के लिए फायदेमंद है या नहीं।

घी वाली काफी के कई फायदे हैं। रकुल प्रीत सिंह, भूमि पेडनेकर, कृति सेनन से लेकर कई अन्य फिल्म इंडस्ट्री के सेलिब्रिटी इसके फायदे के बारे में बात कर चुके हैं।

एनर्जी

घी में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जो शरीर में धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करते हैं। ऐसे में इसके सेवन से दिनभर एनर्जेटिक रहने में मदद मिल सकती है।

वजन

जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं उनके लिए घी वाली कॉफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

त्वचा

घी कॉफी त्वचा के लिए भी काफी लाभकारी है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन पाए जाते हैं जो त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और अन्य समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी

इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा मिलता है। जिससे सीजनल बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।

पाचन

घी कॉफी पाचन के लिए भी बेहतर बताया गया है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और साथ ही कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

दिमाग

मस्तिष्क के विकास के लिए भी ये काफी फायदेमंद बताया गया है। घी के फैटी एसिड्स और कॉफी में कैफीन तत्व दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

कहीं कुश्ती तो कहीं पर खो-खो, ये हैं नाग पंचमी के मशहूर खेल