एक से ज्यादा बार ‘धड़का’ इन भारतीय राजनेताओं का दिल

Jun 05, 2025, 04:22 PM

महुआ मोइत्रा

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने पिनाकी मिश्रा से 3 मई 2025 को जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शादी की। महुआ मोइत्रा की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से हुई थी। बाद में तलाक हो गया।

पिनाकी मिश्रा

पिनाकी मिश्रा भी भारतीय राजनेता हैं। वह बीजद से पुरी के सांसद रह चुके हैं। पिनाकी मिश्रा की भी यह दूसरी शादी है। पिनाकी मिश्रा की पहली शादी 16 जनवरी 1984 को संगीता मिश्रा से हुई थी। उनके एक बेटा और एक बेटी भी है।

शशि थरूर

शशि थरूर ने तीन शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी तितोत्मा मुखर्जी थीं। उनकी दूसरी पत्नी क्रिस्टा जाइल्स थीं। उन्होंने 2010 में तीसरी शादी सुनंदा पुष्कर से की थी। सुनंदा अब इस दुनिया में नहीं है।

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने 1999 में रानी तिवारी से पहली शादी की थी। उससे उनकी एक बेटी रीति है। साल 2012 में मनोज और रानी का तलाक हो गया। बाद में उन्होंने सुरभि से शादी की। सुरभि से उनकी दो बेटियां हैं।

भगवंत मान

भगवंत मान ने पहली शादी इंद्रजीत कौर से की थी।साल 2015 में उनका तलाक हो गया। उनका एक बेटा दिलशान और बेटी सीरत है। मान ने 48 साल की उम्र में साल 2022 में गुरप्रीत कौर से शादी की। गुरप्रीत पेशे से डॉक्टर हैं। गुरप्रीत से उनकी एक बेटी है।

Photo Credit : ( ANI )

कपिल सिब्बल

कपिल सिबल ने भी दो विवाह किये हैं। उनकी पहली पत्नी नीना थीं। जिनकी कैंसर के कारण मौत हो गई थी। कपिल सिब्बल ने इसके बाद प्रोमिला से शादी की। प्रोमिला सोशल एक्टिविस्ट हैं।

दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने भी दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम आशा था। साल 2013 में आशा का निधन हो गया। आशा से दिग्विज सिंह की 4 बेटियां और एक बेटा है। उन्होंने 205 में दूसरी शादी अमृता सिंह से की।

किरण खेर

किरण खेर ने मार्च 1979 के पहले सप्ताह में मुंबई के एक व्यवसायी गौतम बेरी से विवाह किया और उनका एक बेटा सिकंदर खेर था। साल 1985 में उनका तलाक हो गया। उसी साल उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर से शादी की।