May 02, 2025
सबसे पहले बच्चे को खाना पकड़ना सिखाएं तभी वह अच्छे से सेल्फ फीडिंग सीख पाएगा।
बच्चे को सेल्फ फीडिंग सिखाते समय उसे शुरुआत में कम मात्रा में खाना दें। क्योंकि ज्यादा खाना देखकर वो फोकस नहीं कर पाएंगे।
बच्चों को सेल्फ फीडिंग के प्रति प्रेरित करने के लिए शुरुआती दिनों में उनकी पसंद का खाना बनाएं। ताकि वो स्वाद से खाना पसंद करें।
बच्चे को सेल्फ फीडिंग के लिए तैयार करना चाहते हैं तो उनके साथ बैठकर खाना खाएं। वो आपको देखकर जल्दी खाना सिखेगा।
सेल्फ फीडिंग के लिए बच्चे को भरपूर अभ्यास करने का अवसर दें। जितना ज्यादा वो अभ्यास करेंगे उतनी जल्दी ही फीडिंग कर पाएंगे।
बच्चों को बर्तन का उपयोग करना सिखाएं। जैसे कि अपना चम्मच भोजन में डुबाना और उसे अपने मुंह में लाने की कोशिश करना।
बच्चे जब खाना सीखते हैं तो गंदगी फैलाते ही हैं। उन्हें ऐसा करने दें। बच्चे को बेबी एप्रन पहनाएं। उन्हें खाने को छूने दें और तनाव न लें।
सिर्फ साथी नहीं, लाइफ के हीलर हैं ये जानवर! जानिए घर में पेट्स रखने से आपकी सेहत पर क्या पड़ता है असर