Jul 17, 2025

आप भी ओवरथिंकिंग से हैं परेशान? इन तरीकों से छुड़ाएं पीछा

Nitesh Dubey

ओवरथिंकिंग आज के समय में सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। आप देखेंगे कि आसपास के कई लोग कोई भी नया काम शुरू करने से पहले कई बार सोचते हैं।

ओवरथिंकिंग करने से दिमाग पर बुरा असर होता है और कई बार नकारात्मक चीजें सामने आने लगती हैं।

ओवरथिंकिंग डिप्रेशन का भी एक बड़ा कारण माना जाता है। कई बार लोग सोचते हैं और डिप्रेशन में चले जाते हैं।

आपको घबराना नहीं है...

अब बड़ा सवाल उठता है कि ओवरथिंकिंग से कैसे निपटे? सबसे पहले तो आपको घबराना नहीं है। दरअसल आदमी घबराहट में ऐसी चीजें भी कर देता है जो उसे नहीं करनी चाहिए।

चीजों को समझिए

अगर आप ओवरथिंकिंग से परेशान हैं तो सबसे पहले जिस चीज के बारे में आप सोच रहे हैं उसे समझिए और जल्दबाजी मत करिए।

आपको यह भी ध्यान रखना है कि आप जिस चीज के बारे में सोच रहे हैं, क्या वह आपके भविष्य में आपके लिए मैटर करती है या नहीं करती है?

बीता समय वापस नहीं आता

कई बार लोग पुरानी चीजों को लेकर ओवरथिंकिंग करते हैं। आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि बीता हुआ समय वापस नहीं आता है। ऐसे में पुरानी चीजों के बारे में सोच कर खुद को परेशान नहीं करना है।

अगर आप किसी चीज के बारे में सोच रहे हैं और उसे करना चाहते हैं, तो जरूर उसकी शुरुआत करें। सफलता असफलता से अधिक खुशी आपको किसी काम को करने से होगी।

दूसरों पर बिल्कुल ध्यान न दें

कई बार लोग इसलिए भी ओवरथिंकिंग से परेशान हैं कि दूसरे उनके बारे में क्या सोचते हैं? आपको दूसरों पर बिल्कुल ध्यान नहीं देना है क्योंकि हर आदमी आपके बारे में कुछ ना कुछ अलग ही सोचेगा।

बीपी के मरीजों को रोज कितना चलना चाहिए