May 21, 2025

एलोवेरा से बनाएं नेचुरल प्लांट फर्टिलाइजर

Neha singh

पौधों की ग्रोथ के लिए सही देखभाल के साथ-साथ फर्टिलाइजर की भी जरूरत होती है।

यूं तो बाजार में आपको कई तरह के फर्टिलाइजर मिल जाएंगे। लेकिन आप घर पर भी इसे बना सकते हैं।

एलोवेरा फर्टिलाइजर

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत: ताजा एलोवेरा के पत्ते और लगभग 1-2 कप पानी।

इस तरह करें तैयार

एलोवेरा पौधे से कुछ मोटी पत्तियां काटें। धोकर काटकर ब्लेंडर में डालें। लगभग 1-2 कप पानी डालें।

इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें और फिर छलनी या चीज़ क्लोथ की मदद से छान लें।

इसे एक साफ कंटेनर में डालकर फ्रिज में रखें। इसे एक सप्ताह तक स्टोर किया जा सकता है।

इसे उपयोग करने से पहले एलोवेरा लिक्विड में बराबर मात्रा में पानी डालकर पतला कर लें।

आप हर 2-4 सप्ताह में इसे अपने पौधों के बेस के चारों ओर डाल सकते हैं।

देसी घी या मक्खन, कौन ज्यादा फायदेमंद?