Jul 23, 2025
आंखों का मेकअप आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है। आइए जानें आईम मेकअप का आसान तरीका।
आंखों पर मेकअप लगाने की शुरुआत कंसीलर से करनी चाहिए। कंसीलर आंखों के नीचे के काले घेरे छुपा देता है।
कंसीलर लगाने के बाद थोड़ी देर इंतजार करें, ताकि स्कीन कंसीलर को सोख ले। इसके बाद कॉम्पैक्ट यूज करें।
अगर आप किसी पार्टी में जाने के लिए तैयार हो रही हैं, तो कंसीलर के बाद आंखों पर शैडो लगाना चाहिए।
इससे आईलाइनर के लिए भी बेस तैयार हो जाता है। फॉल्स आईलैशेज लगाना चाहती हैं, तो शैडो के बाद उन्हें लगाएं।
कुछ लड़कियां आईलाइनर से पहले काजल लगाती हैं, लेकिन यह गलत है। आईशैडो के बाद आईलाइनर लगाएं।
आंखों का सारा मेकअप हो जाने के बाद आखिर में काजल लगाना चाहिए। काजल को थोड़ा ध्यान से लगाना चाहिए।
अगर काजल फैल जाता है, तो रूई से साफ कर लें। काजल लगाने के बाद आई मेकअप पूरी तरह से कंप्लीट हो जाएगा।
8 या 9 अगस्त, कब है रक्षाबंधन?