जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे भारत में बड़े उत्साह और भक्ति-भाव से मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों और घरों में खास सजावट की जाती है, जिससे माहौल रंगीन और आध्यात्मिक बन जाता है।
अगर आप भी अपने घर और मंदिर को जन्माष्टमी के अवसर पर सजाना चाहते हैं, तो यहां कुछ आसान और सुंदर आइडियाज दिए जा रहे हैं, जो न केवल दिखने में आकर्षक होंगे, बल्कि आपके घर में भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाएंगे।
फूलों की मालाएं और पत्तियां – ताजे फूलों की मालाएं दरवाजों, मंदिर के दरवाजे और भगवान की प्रतिमा के आसपास लगाएं।
मिट्टी के दीयों में घी या तेल जलाकर घर और मंदिर को रोशन करें।
कृष्णजी की पहचान मुरली को मंदिर में खास जगह दें।
मोर पंख भगवान कृष्ण से जुड़ा शुभ प्रतीक है, जिसे आप मंदिर के पास या सजावट में लगा सकते हैं।
शुभता और समृद्धि के लिए कलश और स्वास्तिक का प्रयोग करें।
घर और मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों और LED लाइट्स से सजाएं। खासकर दरवाजों, खिड़कियों और मंदिर की छत को रोशनी से भर दें, जिससे त्योहार की चमक बढ़े।
अगर आपका बजट कम है, तो भी आप खूबसूरत सजावट कर सकते हैं—
स्थानीय फूल और पत्तियां किफायती होने के साथ-साथ ताजगी भी देती हैं।
रंगीन कागज और रिबन से घर और मंदिर को सजाएं।
कृष्णजी की तस्वीरें और पोस्टर्स लगाकर भक्ति का माहौल बनाएं।
मंदिर में पानी से भरा कलश रखकर ऊपर नारियल और आम के पत्ते सजाएं, यह शुभ माना जाता है।
माखन मटकी थीम – छोटे-छोटे मिट्टी के मटके और उनमें कृत्रिम माखन सजाएं।
छोटे खिलौनों और सजावटी सामान से कृष्णलीला की झांकी तैयार करें।