Apr 30, 2025

गर्मी में कितना पीना चाहिए नींबू पानी?

Vivek Yadav

गर्मी के मौसम में लोग नींबू पानी का सेवन लोग खूब करते हैं।

बॉडी को रखता है हाइड्रेट

नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है जिससे लू और हीट स्ट्रोक से बचने में मदद मिलती है।

विटामिन सी का मुख्य स्रोत

विटामिन सी से भरपूर नींबू में कई और पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं।

गर्मी में कितना पीना चाहिए नींबू पानी?

लेकिन क्या आपको पता है कि गर्मी के मौसम में कितना नींबू पानी पीना चाहिए। आइए जानते हैं:

दिन में इतना पी सकते हैं

गर्मी के मौसम में दिन में दो गिलास नींबू पानी पीना सेहत के लिए सही बताया गया है। इससे अधिक ये शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

कितना पीना चाहिए पानी?

वहीं, इस मौसम में कम से कम 3 लीटर पानी पीना चाहिए।

हो सकती हैं ये परेशानियां

नींबू पानी के अधिक सेवन से माइग्रेन का दर्द बढ़ा सकता है। साथ ही इसका साइट्रिक एसिड हड्डियों को कमजोर कर सकता है और दांतों को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

पाचन भी कर सकता है खराब

इसके अलावा अधिक नींबू पानी के सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो भी हो सकती हैं। इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

Rohit Sharma को है लग्जरी कारों का शौक, गैराज में मौजूद हैं ये महंगी गाड़ियां