Apr 07, 2025

क्या आपने भी रसोई में रखी है उल्टी कढ़ाही? ये बातें जरूर जानें

Archana Keshri

वास्तु शास्त्र

हमारे भारतीय घरों में रसोई सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं होती, बल्कि इसे घर की समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली से भी जोड़ा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में रखी हर वस्तु का अपना एक महत्व और प्रभाव होता है।

रसोई में उल्टी कढ़ाही

इनमें से एक है कढ़ाही, जो हर घर की रसोई में जरूर मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रसोई में उल्टी कढ़ाही रखना वास्तु दोष का कारण बन सकता है? चलिए जानते हैं कि रसोई में क्यों नहीं रखनी चाहिए उल्टी कढ़ाही?

आर्थिक तंगी का कारण

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में उल्टी कढ़ाही रखने से घर में आर्थिक तंगी आने की संभावना बढ़ जाती है। यह स्थिति धीरे-धीरे परिवार की तरक्की को रोक देती है और धन की कमी बनी रहती है।

घर में बढ़ता है कलह

उल्टी कढ़ाही को राहु से जोड़ा गया है। ऐसा माना जाता है कि कढ़ाही को उल्टा रखने से राहु के नकारात्मक प्रभाव शुरू हो जाते हैं, जिससे घर में आपसी झगड़े और तनाव बढ़ सकते हैं। पति-पत्नी या परिवार के अन्य सदस्यों के रिश्ते बिगड़ने लगते हैं।

स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं

रसोई का सीधा संबंध परिवार के स्वास्थ्य से होता है। वास्तु के अनुसार, उल्टी कढ़ाही रखने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जो स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है, जैसे बार-बार बीमार पड़ना, मानसिक तनाव आदि।

नकारात्मक ऊर्जा का वास

कहा जाता है कि रसोई में उल्टी कढ़ाही रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह न केवल मानसिक शांति को प्रभावित करती है बल्कि घर का सकारात्मक माहौल भी बिगाड़ देती है।

वास्तु के अनुसार कढ़ाही कैसे रखें?

कढ़ाही को इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह साफ करके सुखा लें। फिर इसे खाना बनाने की जगह (चूल्हे/गैस स्टोव) के दाईं तरफ रखें।

बर्तन रखें व्यवस्थित

कढ़ाही को कभी भी गैस पर या उल्टा छोड़कर न जाएं। समय-समय पर किचन की सफाई करें और बर्तन व्यवस्थित रखें।

चेहरे पर इतना ‘सस्ता टोनर’ लगाती हैं माधुरी दीक्षित!