Aug 22, 2025

नींद न आने पर करें ये काम, मिलेगी अनिद्रा से मुक्ति

Neha singh

ऐसा बताया जाता है कि हफ्ते या महीने में कम से कम एक दिन हमारी नींद कई वजहों से प्रभावित हो सकती है।

लेकिन अगर आपके साथ रोजाना ऐसा हो रहा है तो ये दिक्कत की बात है। क्योंकि नींद न आना गंभीर समस्या है।

भरपूर नींद लेने से शरीर ज्यादा प्रोडक्टिव होता है। इसके साथ ही जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।

बेहतर नींद के लिए आपको सोने का समय निर्धारित करना चाहिए। क्योंकि रोजाना एक समय पर सोने से नींद का पैटर्न सेट होता है।

रोजाना 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। जब आप रोजाना एक ही समय पर सोना शुरू करते हैं तो धीरे-धीरे शरीर को इसकी आदत पड़ जाती है।

जिन लोगों को रात में नींद नहीं आती है उन्हें रात में नहाने की आदत डालनी चाहिए। ऐसा करने से शरीर को बेहतर फील होता है। नींद आती है।

ऐसा कुशन चुनें जो सॉफ्ट और सपोर्टिव दोनों हो। इसलिए रात को अच्छी नींद लेने के लिए अपने तकिए का आरामदेह होना महत्वपूर्ण है।

रात में अच्छी नीद लेने के लिए आपको दिन में सोने से परहेज करना चाहिए। कभी भी 1 घंटे से अधिक नींद न लें। ऐसा करने से रात में नींद नहीं आएगी।

रोजाना पान का पत्ता चबाकर खाने से क्या होता है? जानिए 7 फायदे