Aug 01, 2025

50 की पार महिलाओं की कैसी होनी चाहिए लाइफस्टाइल? बुढ़ापे तक हेल्दी रहने के लिए डालें ये आदत

Vivek Yadav

एक उम्र के बाद शरीर में कई सारे बदलाव होने लगते हैं। खासकर 50 के बाद सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी होती है।

50 के पार महिलाओं को फिजिकली एक्टिव रहना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस उम्र में कैसी लाइफस्टाइल होनी चाहिए?

1- एक्सरसाइज

उम्र बढ़ने के साथ कई बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है खासकर महिलाएं में ऐसे में नियमित एक्सरसाइज कर ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और कई अन्य बीमारियों से बच सकती हैं।

2- ब्रिक्स वॉकिंग

इस उम्र में वॉकिंग बेहद जरूरी होती है। ऐसे में ब्रिक्स वॉकिंग जिसमें लंबे-लंबे कदम के साथ चलना होता है। इसके जरिए खुद को फिट रखा जा सकता है। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं और साथ ही वजन भी कंट्रोल में रहता है।

3- स्विमिंग

स्विमिंग एक अच्छी एक्सरसाइज है। 50 की उम्र के बाद इसे डेली रूटीन का हिस्सा बन सकती हैं। ये पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है।

4- स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

50 की उम्र के बाद स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरूर करना चाहिए। इससे बॉडी पोस्चर में सुधार होता है और हड्डियों को मजबूती मिलती है।

5- स्ट्रेचिंग

स्ट्रेचिंग के जरिए जोड़ों में लचीलापन बना रहता है। इसके लिए योग और पिलेट्स कर सकती हैं।

6- डाइट

इस उम्र में डाइट पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। सही खान पान के जरिए कई सारी बीमारियों के होने का खतरा टल जाता है।

गुनगुने दूध में घी डालकर पीने से क्या होता है? जानिए इसे पीने से शरीर में क्या बदलाव आता है