Apr 05, 2025

चुकंदर से बनाएं स्वादिष्ट आइस्क्रीम, कभी नहीं भूलेंगे स्वाद

Neha singh

गर्मियों के दिनों में लोगों को आइस्क्रीम खाना बेहद पसंद होता है। ऐसे में आप घर पर ही चुकंदर से हेल्दी आइस्क्रीम बना सकती हैं।

beetroot ice cream recipe tips

5-6 कटे हुए चुकंदर, 1/3 कप दूध, 1 कप क्रीम, 1/2 कप गाढ़ा दूध, 1 चम्मच दूध पाउडर

चुकंदर आइस्क्रीम बनाने के लिए सामग्री

एक पैन में कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालें। इसे पानी निकलने तक भूनें। अब इसमें लगभग 1/3 कप दूध डालें। इसे मध्यम आंच पर पकाएं।

चुकंदर आइस्क्रीम रेसिपी

जब यह पक जाए तो इसे ठंडा होने दें। इसके बाद ब्लेंडर में डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।

अब आपको करीब एक कप क्रीम लेनी है। इसे गाढ़ा होने तक फेंटते रहें। इसके बाद उसमें चुकंदर का पेस्ट मिलाएं।

अब आपको इसमें आधा कप कंडेंस्ड मिल्क मिलाना है। फिर ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद मिश्रण में दूध पाउडर डालें।

आइस्क्रीम को फ्रीजर के कंटेनर में रखें। इसमें ऊपर से नट्स भी डाल सकती हैं। इसकी सतह को चिकना बनाना न भूलें।

आइस्क्रीम की तरह को किसी मोटे कागज की मदद से ढक दें। इसे करीब 6 घंटे तक जमने के लिए फ्रिज में रख दें।

आपकी स्वादिष्ट और हेल्दी चुकंदर आइस्क्रीम बनकर तैयार है। इसका स्वाद बेहद लजीज होता है।

नाखून चबाने की आदत से हैं मजबूर, तो यहां जानिए इससे छुटकारा पाने के 7 उपाय