Apr 25, 2025

दुनिया के इन 4 देशों में मिलता है सबसे सस्ता सोना

Vivek Yadav

भारत में सोने का दाम लगातार बढ़ते जा रहा है।

इस वक्त भारत में इसका दाम 98 हजार के आसपास पहुंच गया है।

भारत में 22 कैरेट गोल्ड का दाम 90,200 रुपये हो गया है। वहीं, 24 कैरेट सोने का दाम 98,340 हजार रुपये पहुंच गया है।

ऐसे में आइए जानते हैं दुनिया के कौन-कौन से देश हैं जहां पर सोना सस्ता मिलता है।

थाईलैंड

थाईलैंड में यावारात रोड है जिसे गोल्ड मार्केट हार्ट कहते हैं। यहां पर भी आपको सोना काफी सस्ते में मिल सकता है।

सिंगापुर

भारतीय सिंगापुर खूब जाते हैं। यहां पर भी सोने का रेट काफी कम है। थाईलैंड का मस्टफा सेंटर गोल्ड के लिए मशहूर है।

मलेशिया

मलेशिया भी दुनिया के उन देशों में से एक है जहां पर सोना काफी सस्ता मिलता है। कुआलालंपुर के लिटिल इंडिया और लेबु अपांग जैसी जगहें गोल्ड मार्केट के लिए मशहूर हैं।

हांगकांग

हांगकांग भी भारतीय घूमने खूब जाते हैं। ये दुनियाभर में सोने की खरीद के लिए मशहूर है क्योंकि यहां टैक्स फ्री शॉपिंग और हाई क्वालिटी गोल्ड ज्वेलरी मिलती है। ऐसे में यहां से भी आप सस्ते में सोना खरीद सकते हैं।

दुल्हन के लिए ट्रेंडी डिजाइन वाले नेकलेस, देख हर कोई करेगा तारीफ