Apr 28, 2025

कांच या प्लास्टिक... कौन-सा लंच बॉक्स सबसे ज्यादा बेहतर

pushpendra kumar

प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक होती है क्योंकि इसे नष्ट होने में सैकड़ों साल लगते हैं। कांच के डिब्बे फिर से इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

प्लास्टिक के लंच बॉक्स में गर्म खाना पैक करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

स्वास्थ्य के लिए कांच का टिफिन बॉक्स प्लास्टिक के लंच बॉक्स से काफी बढ़िया होता है।

प्लास्टिक के टिफिन बॉक्स में BPA और फ्थेलेट्स जैसे केमिकल्स होते हैं। यह गर्म खाने के साथ में मिल सकते हैं और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है।

कांच के लंच बॉक्स में इस तरह के केमिकल नहीं होते हैं। इसी वजह से इसमें खाना सही रहता है।

कांच के लंच बॉक्स को साफ करना भी काफी आसान होता है। इसमें खाने की बदबू नहीं आती है। प्लास्टिक के डिब्बों में गंध रह सकती है।

कांच के लंच बॉक्स माइक्रोवेव और ओवन में भी सेफ रहते हैं।

कांच के लंच बॉक्स प्लास्टिक के टिफिन से काफी मंहगे होते है।

AC की ठंडी हवा बिगाड़ सकती है आपकी सेहत