Aug 06, 2025

रोटी पर क्या लगाकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है, घी या बटर?

Vivek Yadav

काफी लोगों को रोटी पर घी लगाकर खाना पसंद है। लेकिन रेस्टोरेंट और होटलों में अधिकतर रोटी पर बटर लगाया जाता है।

ऐसे में रोटी पर घी या बजट में से किस चीज को लगाकर खाने से अधिक लाभ मिलता है। आइए जानते हैं:

मक्खन और घी दोनों में ही भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। वहीं, घी में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है।

भारत में घी खाने की परंपरा काफी पुरानी है। घी दिमाग, हड्डियों से लेकर पाचन तंत्र तक के लिए ये लाभकारी है।

बटर की बात करें तो इसका चलन विदेशों से भारत आया। भारत में लोग ताजा मक्खन लगाकर खाना पसंद करते थे।

इन दोनों में ज्यादा फायदेमंद घी बताया जाता है। कई डायटिशियन रोटी पर घी लगाकर ज्यादा फायदेमंद बता चुके हैं।

बटर में सैचुरेटेड फैट काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है जिसके अधिक सेवन से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है।

देसी घी का सेवन कब्ज से जुड़ी समस्याओं में काफी लाभकारी बताया गया है। साथ ही ये इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करने में मदद करता है।

सिर्फ इन 4 चीजों की मदद से घर पर बनाएं बालों को नेचुरली काला करने वाला ऑयल, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका