Aug 27, 2025

Ganesh Chaturthi: बेटे को दें भगवान गणेश के ये 10 यूनिक और मॉडर्न नाम

Vivek Yadav

भारत में बड़े ही धूमधाम से गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। भगवान गणेश को कई और नामों से भी जाना जाता है। अपने बच्चे को भगवान के ये मॉडर्न और यूनिक नाम रख सकते हैं।

शाश्वत

इसका मतलब होता है जो कभी खत्म न हो या फिर जिसे कभी कोई मिटा न सके। अपने बच्चे का भगवान गणेश का ये यूनिक नाम भी रख सकते हैं।

तक्ष

ये नाम काफी अलग है। तक्ष का मतलब होता है मजबूत। शक्ति को प्रदर्शित करने वाला। अपने लाडले को ये नाम भी दे सकते हैं।

अथर्व

भगवान गणेश का एक नाम अथर्व भी है जिसका अर्थ है ‘ज्ञान और बुद्धि के देवता’।

विनायक

गणपति बप्पा को विनायक नाम से भी बुलाया जाता है। उनके इस नाम का अर्थ ‘बाधा हटाने वाला’ होता है। अपने बच्चे का ये यूनिक नाम भी रख सकते हैं।

सिद्धेश

अपने बच्चे का नामकरण भगवान गणेश के नाम सिद्धेश पर भी कर सकते हैं। इसका अर्थ होता है सबसे बड़ा देवता।

शुभम

इस नाम का अर्थ होता है शुभ और प्रतिभाशाली। अपने बच्चे को भगवान गणेश का ये नाम भी दे सकते हैं।

शार्दुल

भगवान गणेश के 108 नाम हैं जिसमें से एक शार्दुल भी है। इस नाम का अर्थ होता है सर्वोपरि और सभी देवताओं का राजा। आपके बच्चे पर ये नाम भी खूब जचेगा।

विनायकम

गणपति बप्पा के इस नाम का मतलब होता है देवताओं के नेता। बेबी बॉय पर ये नाम भी खूब चजेगा।

विश्वक

अपने बेबी बॉय का नाम ‘वि’ अक्षर से रखना चाहते हैं तो भगवान गणेश का नाम विश्वक रख सकते हैं। इसका अर्थ है जो पूरे विश्व का कोषाध्यक्ष हो।

इमली खाने से शरीर को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं?