Apr 13, 2025
गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में उन चीजों का सेवन बढ़ जाता है जो शरीर को ठंडक पहुंचाती हैं।
लेकिन कई ऐसे फल हैं जिनका सेवन गर्मी के मौसम में सुबह के वक्त भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
सुबह के वक्त खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, खट्टे फलों में साइट्रिक एसिड की मात्रा अधिक होती है जो सुबह खाली पेट गैस्ट्रिक, अल्सर और पेट में जलन का कारण बन सकते हैं।
केला भी सुबह के वक्त खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इससे बेचैनी और उल्टी की समस्या हो सकती है।
गर्मी के मौसम में अनानास खूब मिलता है। लेकिन खाली पेट इसे भी नहीं खाना चाहिए। ये विटामिन सी से भरपूर होता है जिसे खाली पेट खाने से डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
गर्मी के मौसम में आम लोग बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन खाली पेट इसे भी नहीं खाना चाहिए। इससे ब्लोटिंग और अपच की समस्या हो सकती है।
पपीता का तासीर गर्म होती है ऐसे में सुबह खाली पेट इसके सेवन से बॉडी हीट होती है। ऐसे में सुबह के वक्त इसके खाली पेट सेवन से बचना चाहिए।
गर्मी के मौसम में मिलने वाली लीची का सेवन भी सुबह खाली पेट नहीं करना चाहिए। सुबह के वक्त इसके सेवन से शुगर लेवल बढ़ सकता है।
कितनी देर में खराब हो जाती है रखी हुई चाय?