Jul 30, 2025

Friendships Day 2025: दोस्त को कभी तोहफे में ना दें ये 5 चीजें, पड़ सकती है रिश्ते में दरार

Vivek Yadav

हर साल 3 अगस्त को पूरी दुनिया में फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। ये दिन दोस्तों के साथ प्यार और खुशी बांटने का खास मौका होता है।

दुनिया के सबसे अनमोल रिश्तों में से एक दोस्ती है। काफी लोग ऐसे भी हैं जो फ्रेंडशिप डे के दिन एक दूसरे को तोहफा भी देते हैं।

ऐसे में आइए जानते हैं कौन-कौन से पांच तोहफे दोस्तों को नहीं देने चाहिए। ऐसा करने से आपकी दोस्ती में दरार पड़ सकता है।

1- बटुआ

वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी को भी तोहफे में खाली पर्स नहीं देना चाहिए। खाली बटुआ देना आर्थिक तंगी का संकेत माना जाता है।

2- घड़ी

वास्तु शास्त्र में किसी को भी घड़ी गिफ्ट करना अशुभ बताया गया है। इसके साथ ही कई लोगों का मानना है कि घड़ी देने से रिश्ते में दूरी आती है।

3- तेज धार वाली चीजें

वास्तु के अनुसार दोस्तों को चाकू, छुरी, कांटा जैसी धारदार और नुकीली चीजें उपहार के रूप में नहीं देना चाहिए। इससे संबंध खराब होता है।

4- काले रंग की चीजें

किसी को काले रंग की चीजें भी उपहार में नहीं देना चाहिए। दरअसल, काला रंग शोक या नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

5- भगवान की फोटो या मूर्ति

वास्तु के अनुसार किसी को भी भगवान की मूर्ति या फिर फोटो तोहफे में नहीं देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में दुर्भाग्य आता है।

चाणक्य नीति: छात्रों को कौन सी आठ आदतें बनाती हैं असफल