Apr 08, 2025
गर्मी में हीट वेव से बचना काफी जरूरी होता है। इस मौसम में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और हीट स्ट्रोक जैसी समस्या होने लगता है।
गर्मी में तरबूज खाना काफी फायदेमंद होता है। इसमें करीब 90 प्रतिशत से अधिक पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है।
खीरा शरीर को ठंडा करता है। इसमें पानी की मात्रा भरपूर होता है। आप इसको भी अपने खाने में शामिल कर सकते हैं।
नींबू पानी भी गर्मी के लिए काफी बेहतर होता है। इसमें विटामिन C और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को तरोताजा रखते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं।
दही शरीर की गर्मी को संतुलित करता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाते हैं। आप छाछ या फिर लस्सी भी ले सकते हैं।
नारियल पानी गर्मी में पीने के लिए सबसे बेहतर होता है। इसमें नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो पसीने से निकले मिनरल्स को पूरे करते हैं।
संतरा और मौसंबी जैसे फलों को गर्मी के मौसम में जरूर खाना चाहिए। इसको खाने से शरीर में विटामिन C की कमी पूरी हो जाती है। यह शरीर को हाइड्रेटेड और तरोताजा रखता है।
गर्मी के मौसम में चने का सत्तू पीना काफी फायदेमंद होता है। इसमें आप नींबू और नमक को मिलाकर पी सकते हैं।
गर्मी में मनी प्लांट की पत्तियां नहीं होंगी पीली, हरी-भरी रहेगी बेल, घर पर मुफ्त में बनाएं ये टॉनिक