Jul 14, 2025

बैंगन के साथ नहीं खानी चाहिए ये तीन चीजें? सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Vivek Yadav

भारतीय घरों में बैंगन की कई तरह की स्वादिष्ट सब्जी बनाई जाती है।

बैंगन कई चीजों में फायदेमंद है तो कई में नुकसानदायक।

हालांकि, आज जानेंगे बैंगन को किन चीजों के साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।

1- दही

बैंगन के साथ दही के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। दरअसल, इसके सेवन से पाचन पर बुरा असर पड़ सकता है और साथ ही हड्डियां भी कमजोर हो सकती हैं।

एलर्जी

इसके साथ ही बैंगन और दही के मिश्रण से स्किन एलर्जी की समस्या हो सकती है।

2- दूध

दही के अलावा बैंगन के साथ दूध का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इससे ब्लैकहेड्स, पाचन और स्किन इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।

3- कढ़ी

अगर कढ़ी खा रहे हैं तो इसके साथ बैंगन का सेवन भूलकर भी न करें। इससे पाचन से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

किडनी की समस्या

जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या है उन्हें बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें ऑक्सालेट स्टोन होता है जो इस समस्या को बढ़ा सकता है।

प्रेग्नेंसी

प्रेग्नेंसी के दौरान भी बैंगन की सब्जी के सेवन से मना किया जाता है।

सुबह खाली पेट पपीता खाने के फायदे