Aug 27, 2025

ये हैं मुंबई के पांच सबसे मशहूर गणपति पंडाल

Vivek Yadav

पूरे देश में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा धूमधाम से महाराष्ट्र के मुंबई में मनाया जाता है।

इस दौरान मुंबई में कई जगहों पर पंडाल लगते हैं जहां भक्तों की भारी भीड़ रहती है।

आइए जानते हैं मुंबई के सबसे मशहूर पंडाल कौन-कौन से हैं।

1- लालबागचा राजा

मुंबई ही नहीं बल्कि पूरे भारत में सबसे प्रतिष्ठित गणेश प्रतिमा लालबागचा राजा की मानी जाती है।

2- गणेश गलीचा राजा

गणेश गलीचा राजा मुंबई के प्रसिद्ध पंडालों में से एक है। गणेश गलीचा राजा को मुंबईचा राजा भी कहा जाता है। ये पंडाल भी लालबाग क्षेत्र में ही स्थित है।

3-चिंचपोकळीचा चिंतामणी

चिंचपोकळीचा चिंतामणी पंडाल सेंट्रल मुंबई के चिंचपोकळी में स्थिति है जो सबसे प्रसिद्ध और पुराने गणपति पंडालों में से एक है।

4- अंधेरीचा राजा

अंधेरीचा राजा पंडाल की स्थापना साल 1966 में गोल्डन टोबैको कंपनी के मजदूरों ने किया था। ये पंडाल वीरा देसाई रोड, अंधेरी वेस्ट में स्थित है।

5- खेतवाड़ी गणराज

खेतवाड़ी का गणपति पंडाल भी काफी मशहूर है जिसे खेतवाड़ी गणराज नाम से जाना जाता है। खेतवाड़ी क्षेत्र अपने अनगिनत पंडालों और सजावट के लिए भी काफी प्रसिद्ध है।

बुढ़ापे तक दांतों को रखना है हेल्दी? डेली लाइफ में शामिल कर लें ये 10 काम