Aug 27, 2025

बुढ़ापे तक दांतों को रखना है हेल्दी? डेली लाइफ में शामिल कर लें ये 10 काम

Vivek Yadav

दांतों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि, एक बार खराब होने के बाद इन्हें ठीक करना पाना मुश्किल है। यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं जो लंबे समय तक दांतों को मजबूत और चमकदार बनाए रखने में मदद करेंगे।

1- ब्रश

सुबह और रात को सोने से पहले ब्रश करने से दांतों की सेहत सही रहती है। इस पर जमे बैक्टीरिया और अन्य कीटाणु बाहर निकल जाते हैं।

2- फ्लोराइड टूथपेस्ट

फ्लोराइड वाला टूथपेस्ट इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। यह दांतों में कैविटी और कीड़े लगने से बचाता है।

3- फ्लॉस

फ्लॉस करने से दांतों के बीच फंसे खाने के कण निकल जाते हैं, जिससे दांत और मसूड़े हेल्दी रहते हैं।

4- माउथवॉश

माउथवॉश बैक्टीरिया को कम करता है और साथ ही सांसों की बदबू को दूर करने में भी सहायक है।

5- मीठी चीजों से दूरी

अधिक मीठा खाने वालों के दांत जल्दी खराब होते हैं। दांतों में कीड़े लगने लगते हैं। ऐसे में अधिक मीठा खाने से बचना चाहिए।

6- पानी

भरपूर मात्रा में पानी के सेवन से मुंह साफ रहता है और बैक्टीरिया कम होते हैं।

7- डाइट

दांतों को लंबे समय तक मजबूत और चमकदार बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट बेहद जरूरी है। खासकर कैल्शियम और विटामिन दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

8- दांतों से चीजें न तोड़ें

काफी लोग ऐसे हैं जो किसी बॉटल का ढक्कन या फिर को पैकेट खोलने के लिए दांतों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए इससे दांत टूट सकते हैं।

9- स्मोकिंग और तंबाकू

स्मोकिंग और तंबाकू दांतों के साथ ही मसूड़ों के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। य न सिर्फ दांत को पीला करते हैं बल्कि इन्हें कमजोर भी बनाते हैं।

10- चेकअप

साल में कम से कम दो बार डेंटिस्ट से चेकअप करवाने से दांतों से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं।

चेहरे पर बेसन-हल्दी का लेप लगाने के फायदे