May 29, 2025
आई मेकअप में काजल और आईलाइनर दोनों का यूज करके आंखों को हाइलाइट किया जाता है।
गर्मी के दिनों में कई बार काजल-आईलाइनर फैल जाता है। इससे मेकअप खराब हो जाता है।
ऑयली स्किन वालों के साथ ये दिक्कत ज्यादा होती है। इससे बचने के लिए आपको टिप्स फॉलो करने चाहिए।
काजल या आईलाइनर लगाने से पहले आंखों के आसपास की त्वचा पर सीसी क्रीम लगाएं। ऐसा करने से नमी और तेल कम होता है।
आईलाइनर लगाने से एक घंटा पहले सूती कपड़े में बर्फ के टुकड़े लपेटकर आंखों के चारों ओर हल्के से मसाज करें।
ऐसा करने से न केवल आपकी आंखों को ठंडक और ताजगी मिलेगी। बल्कि ऐसा करने से काजल देर तक टिका रहता है।
काजल या आईलाइनर को आंखों की वॉटरलाइन पर लगाएं। इससे यह लंबे समय तक खराब नहीं होगा।
काजल या आईलाइनर लगाने के बाद आंखों को टच न करें। दोनों को अच्छे से सूखने दें। इस दौरान आंखों को खोलें या रगड़ें नहीं।
खाली पेट कॉफी पीनी चाहिए या नहीं? क्या शरीर को कोई फायदा मिलता है