Aug 25, 2025
भारत से भी जापान हर साल लाखों लोग घूमने जाते हैं। खासकर वसंत के मौसम में यहां का नजारा कमाल का होता है।
जापाल ने लोग सख्त शिष्टाचार को फॉलो करते हैं। कई ऐसी चीजें हैं जो सार्वजनिक जगह करना पाबंदी है या फिर लोग खुद सजग रहते हैं।
आइए जानते हैं जापान के लोगों से कौन सी आठ बातें हर किसी को सीखनी चाहिए।
जापान में पब्लिक प्लेस और ट्रेन में काफी शांति रहती है। यहां के लोग तेज आवाज में बात करना पसंद नहीं करते हैं।
ट्रेन या फिर बस में सफर करते वक्त लोग फोन पर तेज आवाज में बात नहीं करते। यहां लोग इस हरकत को असभ्य मानते हैं।
जापान दुनिया के साफ-सुथरे देशों में से एक है। यहां पर सफाई को लेकर काफी सख्त नियम भी हैं। सड़क पर कचरा फेंकने पर जुर्माना लग सकते हैं।
जापान की सड़कों पर काफी कम डस्टबिन नजर आएगी। क्योंकि, यहां के लोग अपने साथ छोटा डस्टबीन लेकर चलते हैं।
जापान में घर के अंदर, धार्मिक स्थलों पर जूता बाहर उतारना जरूरी होता है। यहां तक कि कई रेस्टोरेंट में भी लोग बाहर ही जूते-चप्पल निकाल कर जाते हं।
जापान में टिप देना बुरा माना जाता है। इसमें सर्विस चार्ज भी शामिल है।
जापान के लोग चलते-चलते खाना खाने को अशिष्टता मानते हैं। यहां के लोगों का मानना है कि पहले रकर भोजन करें फिर चलें।
जापान में लिफ्ट में लोग दाईं ओर खड़े होते हैं और बाईं ओर से निकलने की जगह छोड़ देते हैं। यहां तक में मेट्रो में भी इसी तरह लोग लाइन लगाकर खड़े होते हैं।
खाली पेट सेब खाने से सेहत पर क्या होता है असर?