Jun 04, 2025
छोटे से दिखने वाले अंडे में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद है।
इसमें विटामिन बी12, कैल्शिमय, प्रोटीन से लेकर आयरन तक जैसे कई और जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
जहां अंडा फायदा पहुंचाता है तो वहीं इसके नुकसान भी हैं। आइए जानते हैं किन लोगों को अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए:
जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्याएं हैं उन्हें अंडे के सेवन से बचना चाहिए।
दरअसल, इसमें काफी अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है जो किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।
डायबिटीज के मरिजों को भी अंडे के अधिक सेवन से बचना चाहिए। हालांकि, डायबिटीज मरीज सीमीत मात्रा में खाएं तो इसका लाभ मिल सकता है।
हार्ट के मरीजों को भी इससे दूर रहना चाहिए। खासकर जिन्हें हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए। खासकर अंडे की जर्दी भूलकर भी न खाएं।
जिन लोगों का वजन ज्यादा है उन्हें भी अंडे के सेवन से बचना चाहिए। अगर खाना भी है तो सिर्फ इसका सफेद भाग खाएं।
Nirjala Ekadashi 2025: खास मेहंदी डिजाइन्स से बढ़ाएं त्योहार की रौनक, कभी नहीं देखा होगा इतना खूबसूरत पैटर्न