Jul 26, 2025
मक्के में भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बचाते हैं।
मक्के में फाइबर और कार्ब्स होते हैं, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकते हैं।
मक्के के दानों में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होते हैं।
मक्के में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं। इससे थकान या कमजोरी दूर होती है।
मक्के में डाइटरी फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर करता है। इससे कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।
मक्का विटामिन C और कई एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बूस्ट करता है।
मक्का में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C और पोटैशियम होता है, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं।
स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद चिया सीड्स को सही तरीके से खा रहे आप?