Jun 06, 2025
लहसुन और दूध दोनों ही अपने-अपने गुणों के लिए जाने जाते हैं। लहसुन वाला दूध शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और कई तरह की बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है।
लहसुन एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। दूध के साथ मिलकर यह पाचन तंत्र को शांत करता है और कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
लहसुन वाला दूध शरीर में सूजन को कम करता है और जोड़ों के दर्द या गठिया जैसी समस्याओं में राहत देता है।
लहसुन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाता है। दूध इसके पोषण को संतुलित करता है, जिससे हार्ट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
लहसुन में मौजूद एलिसिन नामक यौगिक शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
लहसुन वाला दूध लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। लहसुन शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है और दूध पोषण प्रदान करता है।
नींद न आने की समस्या है तो लहसुन वाला गर्म दूध पीने से शरीर और मस्तिष्क को शांति मिलती है, जिससे गहरी नींद आती है।
साफ-सफाई सिर्फ बाथरूम तक नहीं! घर की इन चीजों को भी समय-समय पर साफ करना है जरूरी