Jul 20, 2025

इन बीमारियों में भूल कर भी न खाएं दही!

Nitesh Dubey

काफी लोग दही खाने के शौकीन होते हैं। दही खाने के काफी फायदे भी हैं। दही बाल, स्किन और पेट तीनों के लिए बहुत लाभदायक होता है। कई लोग इसका डेली सेवन करते हैं।

आपको जानकर हैरानी भी है कि दही के कुछ संभावित नुकसान भी हैं। कुछ बीमारियों में दही का सेवन आपके लिए स्लो प्वाइजन साबित हो सकता है।

आइए जानते हैं कि किन बीमारियों में दही नहीं खाना चाहिए?

गठिया के रोगी न खाएं दही

अगर आप गठिया की बीमारी से पीड़ित हैं तो आपको दही नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है और आप परेशान हो सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल के मरीज भी न खाएं दही

वहीं अगर आप कोलेस्ट्रॉल की बीमारी से पीड़ित है तो भी आपको दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इस बीमारी के लिए दही स्लो प्वाइजन जैसा काम करता है।

अस्थमा पीड़ितों को भी नहीं करना चाहिए सेवन

अस्थमा के मरीजों को भी दही खाने से बचना चाहिए। दही ठंडी चीज होती है और इसके कारण आपको सांस फूलने की बीमारी बढ़ सकती है।

लिकोरिया पीड़ित भी दही से बचें

वहीं अगर आप लिकोरिया की बीमारी से पीड़ित हैं तो भी आपको दही का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे वेजाइनल डिसचार्ज की परेशानी बढ़ सकती है और पेट से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है।

दही के फायदे

हालांकि दही खाने के कई फायदे हैं। यह आपकी स्किन और बालों के लिए काफी अच्छा होता है। दही चेहरे की चमक को भी बढ़ाता है।

बालों में लौंग का पानी लगाने से क्या होता है? यहां जानें इसके 7 गजब के फायदे