May 05, 2025

कपल्स की पहली पसंद हैं विशाखापट्टनम के ये 7 सीक्रेट बीच, भूल जाएंगे गोवा

Vivek Yadav

गोवा न सिर्फ देश बल्कि दुनिया में भी काफी मशहूर है। भारत में जिन्हें बीच पसंद है वो अधिकतर गोवा जाते हैं।

लेकिन साउथ में भी कई ऐसे बीच हैं जो अपनी सुंदरता के लिए काफी मशहूर हैं। अगर आप विशाखापट्टनम जाएं तो इन 6 बीच पर जरूर जाएं।

याराडा बीच

अगर आपको शांत माहौल पसंद है तो याराडा बीच जरूर जाएं। तीन तरफ से पहाड़ियों घिरे इस बीच का मनमोहक दृश्य और शांतिपूर्ण वातावरण लोगों को काफी पसंद आता है। कपल्स यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।

लॉसन्स बे बीच

लॉसन बे बीच कपल्स की फेवरेट बीच में से एक है। यहां आप अपनी पार्टन संग दूर तक पैदल चल सकते हैं। इस बीच के चारों ओर हरियाली ही हरियाली नजर आती है।

भीमिली समुद्र तट

भीमिली समुद्र तट पर कभी डच लोग रहते थे। यहां पर आज भी डच कब्रगाह और पुराने चर्च मौजूद हैं। वीकेंड पर अपनी पार्टनर के साथ इस बीच पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

गंगावरम समुद्र तट

दक्षिण भारत में गंगावरम बीच काफी मशहूर है। इस बीच पर कई साउथ फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। इसके किनारे नारियल के पाल लगे हुए हैं। शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से परेशान हो चुके हैं तो कुछ दिनों के सुकून के लिए यहां जा सकते हैं।

टेनेटी पार्क बीच

टेनेटी पार्क बीच को जोदुगुल्लापलेम बीच के नाम से भी जाना जाता है। यहां परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

रुषिकोंडा बीच

वॉटर स्कीइंग, जेट स्की और सर्फिंग का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो रुषिकोंडा बीच जा सकते हैं।

सागर नगर बीच

सागर नगर बीच अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। सनसेट के दौरान यहां का नजारा कमाल का होता है।

दिल को हेल्दी रखने के लिए बेस्ट डाइट