Aug 06, 2025

चाणक्य नीति: इन 6 लोगों को कभी नहीं देना चाहिए पैसा उधार

Vivek Yadav

चाणक्य नीति में लिखी गई बातों को अगर अपने जीवन में अमल कर ले तो कई सारी समस्याओं का हल चुटकियों में कर सकते हैं।

आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ लोगों से हमेशा के लिए दूरी बनाकर रखनी चाहिए। खासकर जब पैसे की बात हो तो ऐसे लोगों से सतर्क रहना चाहिए।

1- असंतुष्ट

चाणक्य नीति के अनुसार जो लोग हमेशा असंतुष्ट रहते हैं उन्हें कभी किसी काम से संतुष्टि नहीं मिल सकती है। ऐसे लोगों को भूलकर धन नहीं देना चाहिए।

2- अनैतिक कार्यों में लिप्त

जिनके चरित्र पर दाग हो जो अनैतिक कार्यों में लिप्त हों या धोखा देने की प्रवृत्ति रखते हों उन्हें भूलकर भी पैसा उधार नहीं देना चाहिए।

3- नशा करने वाले

नशा करने वाले व्यक्ति को धन कभी भी नहीं देना चाहिए।

4- मूर्खों को न दें उधार

मूर्ख और गैर-जिम्मेदार लोगों को भी कभी धन नहीं देना चाहिए क्योंकि, ये लोग पैसे की कीमत नहीं समझते।

5- फिजूल खर्च

फिजूल खर्च करने की आदत रखने वाला व्यक्ति जीवन भर तंगी में रहता है। ऐसे लोगों को भी कभी पैसा उधार में नहीं देना चाहिए।

6- कंजूसी

कंजूस आदमी कभी आर्थिक रूप से तरक्की नहीं कर पाता है।

वजन बढ़ाने के लिए इस तरह डाइट में शामिल करें खजूर