May 29, 2025
चेहरे या शरीर पर होने वाले मस्से (Warts) देखने में भद्दे लगते हैं और कई बार इनमें जलन या खुजली जैसी समस्या भी होती है।
ये आमतौर पर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के संक्रमण से होते हैं। कई बार मस्से जेनेटिक भी हो सकते हैं।
मस्से हटाने के लिए कई लोग मेडिकल ट्रीटमेंट या सर्जरी का सहारा लेते हैं, लेकिन कुछ लोग घरेलू नुस्खों पर भरोसा करते हैं। उन्हीं में से एक है – चूना लगाना।
चूना यानी कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड में एंटीसेप्टिक और एसिडिक गुण होते हैं, जो स्किन की डेड सेल्स को हटाकर नई कोशिकाएं बनने में मदद करते हैं। माना जाता है कि चूना मस्से को सूखाकर गिरा सकता है।
एक चुटकी चूना में थोड़ा सा घी मिलाएं और इसे अच्छे से फेंट लें। अब इस मिश्रण को मस्से पर लगाएं।
यह प्रक्रिया दिन में दो से तीन बार दोहराएं। कुछ ही दिनों में मस्से सूखकर गिर सकते हैं।
हालांकि यह उपाय कई लोगों के लिए कारगर हो सकता है, लेकिन जिनकी त्वचा संवेदनशील है या जिन्हें एलर्जी की समस्या है, उनके लिए यह नुकसानदायक हो सकता है।
चूने से जलन, खुजली और स्किन इरिटेशन हो सकता है। इसलिए चूना लगाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। घरेलू उपाय तभी अपनाएं जब आप अपनी स्किन के नेचर को अच्छी तरह जानते हों।
कच्चा या उबला पपीता: कौन-सा है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?